{"_id":"6182c66f97c90d3a24581c20","slug":"cultural-diwali-auraiya-auraiya-news-knp662057252","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ दीपावली लिखे देसी झूमरों से जगमग होगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ दीपावली लिखे देसी झूमरों से जगमग होगी दिवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। दिवाली पर घरों को आकर्षक तरह से सजाया जा रहा है। कहते हैं कि दिवाली पर आधी रात के बाद मां लक्ष्मी धरती पर आतीं हैं और जहां सुंदरता होती है वहां रुकतीं हैं। इसलिए दिवाली पर घरों को सुंदर दिखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाती। घरों में बाहरी सजावट के साथ ही अंदर भी भव्य सजावट के लिए खरीदारी जोरों पर हैं। ग्राहक भी चीन के निर्मित सामनों को छोड़कर देसी सामान को पसंद कर रहे हैं।
रंगाई व पुताई के बाद घरों में सजावट के लिए लोग उत्साहित हैं। कमरों की सजावट का कारोबार भी दिवाली के समय जोश में है। दुकानदारों की मानें तो सजावटी सामान भले ही सस्ते हैं, लेकिन इसका कारोबार काफी बड़ा है। शहर में यही कारोबार 30 लाख तक पहुंचता है। दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि इस बार सजावटी सामानों में चीन के सामानों के विकल्प के रुप में कई देसी सामान उपलब्ध हैं।
जागरुकता के चलते लोग देसी सामन खरीद रहे हैं। देसी सामान थोड़े महंगे जरूर हैं, लेकिन लोगों में इसके प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदार विनोद विश्नोई ने बताया कि झालरों, झूमर, फ्लावर पोट, तस्वीरें, शील्ड आदि कई तरह के सजावटी सामान जो पहले लोग सस्ते के चलते चीन के खरीदते थे। आज वही लोग देसी खरीद रहे।
विज्ञापन
शुभ दिवाली लिखे झूमरों की बिक्री जोर
सजावटी सामान की बिक्री वाली दुकानों पर शुभ दिवाली लिखे झूमर आकर्षण का केंद्र बने हैं। जो कपड़े व अन्य सीप की फैंसी डिजाइनों में है। लोगों को यह लुभा रहे हैं। इसका कारण भी है कि झूमर में देसी बल्ब लगाकर कमरे को रोशन किया जाएगा। यही नहीं यदि बिजली से इसे नहीं चलाना है तो इसके अंदर दीपक रखकर कमरे व आंगन को रोशन किया जा सकता है। जो देखने में काफी आकर्षक लगता है।
सामान कीमत
झूमर सीप 150 से 550 रुपये तक
झूमर कपड़े 200 से 1500 रुपये तक
फैंसी दरवाजे की लड़ी 20 से 1500 रुपये तक
बंदनवार 100 से 800 रुपये तक
जाली परदा 350 से 4500 रुपये तक
फ्लावर पोट 350 से 2500 रुपये तक