फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,auraiya,tesu

टेसू आए बमबम वीर, हाथ लिए सोने की तीर...

Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural,auraiya,tesu
औरैया। टेसू आए बमबम बीर, हाथ लिए सोने की तीर...मेरा टेसू यहीं अड़े, कुछ लेकर बढ़ें। इन पंक्तियों के साथ बचपन की यादों में शुमार टेसू-झांझी उत्सव अब विलुप्त होने लगी हैं। दशहरा से कार्तिक पूर्णिमा तक चलने वाले इस उत्सव से नए पीढ़ी के बच्चे अनजान है। महाभारत कालीन टेसू और झांझी का यह उत्सव ब्रज से लेकर बुंदेलखंड तक में खासा लोकप्रिय है।
विज्ञापन

एक दशक पहले तक शहर की गलियों में छोटे-बच्चे और बच्चियां टेसू-झेंझी लेकर घर-घर निकलते थे। गाना-गाकर चंदा मांगते थे। हर साल कोई एक परिवार झांझी के लिए घराती और दूसरा परिवार टेसू की तरफ से बराती होता था। कुछ इलाकों में शरद पूर्णिमा के दिन बड़े स्तर पर आयोजन होते थे। शोभा यात्रा भी निकलती थी। वहीं दशहरा पर रावण दहन के साथ ही बच्चे टेसू लेकर घर-घर टेसू के गीतों के साथ नेग मांगते हैं, वहीं लड़कियों की टोली घर के आसपास झांझी के साथ नेग के मांगने लिए निकलती थीं।
विज्ञापन

एक समय था जब शहर में कई स्थानों पर टेसू-झांझी का विवाह बड़े ही धूमधाम से होते थे। बच्चों के साथ बड़े भी इसमें शिरकत करते थे, लेकिन अब यह परंपरा समाप्त होने की कगार पर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेसू और झांझी की परंपरा अब रस्म अदायगी तक ही सीमित होकर रह गई है। गांव-गली में अभी भी कुछ हद तक बच्चे टेसू-झांझी मांगते दिखते हैं, लेकिन शहर में यह परंपरा खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed