फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

धूमधाम से निकली प्रभु शालिग्राम की बारात, हुआ तुलसी विवाह

Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी विवाह के मौके पर मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भगवान सालिगराम की बरात निकाली गई। एक विचित्र पहल सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई बरात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसा कर बरात का स्वागत किया।
विज्ञापन

किराना बाजार स्थित फूलमती मंदिर से भगवान सालिगराम की बरात शुरू हुई। दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, इटावा रोड, संजय गेट, लेडीज मार्केट, हलवाई खाना, सदर बाजार, होमगंज होते हुए श्री पोरवाल धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुई। बरात का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

श्री पोरवाल धर्मशाला पहुंचने पर आतिशबाजी चलाकर बरात का स्वागत किया गया। वहां मौजूद तुलसी (कन्या) पक्ष की कार्यक्रम संयोजिका सुनीता चौबे की अगुवाई में बरात का स्वागत किया गया। इसके बाद द्वारचार आदि कार्यक्रमों के साथ बरातियों को जलपान कराया गया। साथ ही वैदिक रीत रिवाजों व मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पं.आदेश कुमार त्रिपाठी द्वारा तुलसी विवाह कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी विवाह के अंतर्गत 500 महिलाओं ने तुलसी मइया की पांव पुजाई की। तुलसी विवाह के दौरान महिला शाखा तुलसी की प्रभारी मीरा गुप्ता, अध्यक्ष सुनीता गहोई व विचित्र पहल समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता के अलावा सीमा पोरवाल, लक्ष्मी विश्नोई, रिंकी शुक्ला, गोल्डी पोरवाल, बबिता गुप्ता, उषा वर्मा, प्रतिमा सविता, कुमकुम वर्मा, कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, रामचंद्र सोनी, सभासद पंकज मिश्रा, डॉ.सक्षम सेंगर, अभिषेक गोयल, अमित यादव, गोपाल गुप्ता, आदित्य पोरवाल, आनंद गुप्ता, रजत पुरवार व रोहन पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed