{"_id":"5dc9a9718ebc3e5b586e726a","slug":"cultural-auraiya-news-knp5252212174","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातफेरी निकली, गूंजा सबद कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातफेरी निकली, गूंजा सबद कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में एक सप्ताह से निकाली जा रही प्रभात फेरी का सोमवार को समापन किया गया। गुरुद्वारा में सबद कीर्तन व गुरुवाणी पाठ का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह इसका समापन होगा और दोपहर में लंगर का आयोजन होगा। वहीं, प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा में बिजली की रंगबिरंगी झालरों से भव्य सजावट की गई है। शाम को गुरुद्वारे में गजब की रौनक देखने को मिली।
गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुवचन सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर एक सप्ताह से नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी, सोमवार को इसका समापन हो गया। इस दौरान गुरु नानक देव के सिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को गुरुद्वारा में होने वाले अखंड पाठ का सुबह 10 बजे समापन किया जाएगा। गुरुद्वारा परिसर में दोपहर दो बजे से लंगर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही मंगलवार की शाम को गुरुद्वारे में गुरुवाणी कीर्तन और पाठ का आयोजन शाम साढ़े सात बजे से रात साढ़े 10 बजे तक किया जाएगा। जगदीश सिंह ने बताया कि गुरु नानक के सिखाए रास्ते पर चलकर हम मानवता एवं भाईचारे के संदेश का प्रसार कर सकते हैं। इस साल उनका 550वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो सिख समाज के लिए बेहद अहम है। कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह कालरा, सिच्चे बाबू, बलवीर सिंह, रेशू, हनी, सोनू सबरवार, हरमिंदर सिंह, रोमी, गोल्डी व हैप्पी आदि मौजूद रहे।