{"_id":"6168767e0d0a86527b15ce9d","slug":"cultural-auraiya-naoratri-auraiya-news-knp658194670","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा जागरण में आकर्षक झांकियों ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा जागरण में आकर्षक झांकियों ने मनमोहा
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। नवरात्र पर जगह-जगह दुर्गा जागरण हुए। बुधवार रात खगीपुर के काली मंदिर और जैतपुर के मंगला काली मंदिर में दुर्गा महोत्सव के दौरान भंडारे के साथ रात में जागरण हुआ। जिसमें दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया।
खगीपुर में दुर्गा जागरण की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने भगवान गणेश की आरती के साथ की। मंच पर कलाकारों की ओर से आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। जागरण में माता पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिगीत प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। वहीं मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। जिसे देखने के लिए लोग रातभर डटे रहे। आयोजक ग्राम प्रधान राजेश तिवारी ने सभी का आभार प्रकट किया। वहीं जैतपुर में मंगला काली मंदिर परिसर में कानपुर जागरण ग्रुप के कलाकारों ने भजन और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
परिसर का फूलों से शृंगर कर दुर्गा की आकर्षक मनोहारी झांकी सजाई गई। जिसमें माता रानी की अखंड ज्योति रातभर जलती रही। जागरण में राधा-कृष्ण की झांकी, मां शेरावाली, भोले बाबा की झांकियां रहीं। जिसमें काली का तांडव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सोनू वर्मा, आयुष वर्मा, राजेश पाल, सत्यपाल आदि रहे।