{"_id":"61929ed081826851c6508813","slug":"cultural-auraiya-katha-auraiya-news-knp6640236148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णजन्म की लीला सुन भावविभोर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णजन्म की लीला सुन भावविभोर हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के मौहारी गांव में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य ने कृष्णजन्म की कथा सुनाई। पंडाल में मौजूद भक्त कृष्णलीला सुनकर भावविभोर हो गए। इस दौरान कृष्ण की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की।
हरिद्वार से आए आचार्य अक्षयानंद महाराज ने पहले लोगों को भक्त प्रहलाद की मार्मिक कथा सुनाकर कर माहौल को भक्तिमय किया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। जिसे सुनकर लोग झूमने लगे। आचार्य ने कहा कि मनुष्य को भक्त प्रहलाद जैसी भक्ति करनी चाहिए और प्रहलाद जैसा भरोसा भी। उन्होंने कहा कि जब धर्म की हानि होती है और भक्तों पर संकट आता है।
तब भगवान अवतार लेकर संकट को दूर करते हैं। कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि जब कंस का अत्याचार चरम पर पहुंच गया और भक्त त्राहि-त्राहि करने लगे। तब भगवान ने देवकी के गर्भ से जन्म लेकर गोकुल में यशोदा और नंद बाबा के घर में बाल लीला कर कई राक्षसों का संहार किया। कार्यक्रम में राहुल तिवारी, रोहित, रानू तिवारी, राजा तिवारी, अभय, अनिल पोरवाल आदि रहे।