{"_id":"5bc630a2bdec2269424bfe2e","slug":"youth-wounded-after-being-shot-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक घायल
Auraiya
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:10 AM IST
सार
पुलिस एक घंटे तक करती रही छानबीन, नहीं मिला तमंचा
घटना में घायल मोनू मिश्रा जिला अस्पताल में इलाज कराता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुरुहाई में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवक घायल हो गए। घायल युवक को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को कानपुर रिफर कर दिया। घटना के लगभग एक घंटे बाद घायल युवक की मां की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी व कोतवाली इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जहां लगभग एक घंटे की पड़ताल करने के बाद भी उन्हें घटना में प्रयुक्त तमंचा नहीं मिल सका। उधर युवक की मां ने अज्ञात लोगों पर पुत्र को गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला गुरुहाई निवासी मनीष उर्फ मोनू मिश्रा (36) पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा को सोमवार की रात लगभग 9:55 बजे परिजनों ने लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक को चिंताजनक हालत में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रिफर कर दिया। इस मामले में युवक की मां गीता देवी ने बताया कि उसके पुत्र का जिला अस्पताल में सोमवार की शाम किसी से कोई झगड़ा हो गया था। इसमें उक्त व्यक्ति ने उसके घर आकर उसके पुत्र की हत्या करने के इरादे से उसे गोली मार दी। गोली उसके बाएं बाजू में लगी। गोली किसने मारी है यह वह नहीं जानती। गोली चलने की आवाज आई तब वह घर के अंदर थी। आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो उसका पुत्र लहूलुहान था। घटना के लगभग एक घंटे बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी श्योदान सिंह व कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला को बताया गया कि युवक को कानपुर रिफर किया जा चुका है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचे को खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। घटना के संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपने ही हाथ से गोली मारने का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बरामद की स्मैक
गोली कांड की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल युवक के घर पहुंची। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को मौके से पांच पुड़िया स्मैक बरामद हुई। हालांकि इस बारे में कुछ भी बताने से कतराती रही। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त युवक के संबंध में जो जानकारी मिली है, उसमें उसे स्मैक माफिया बताया जा रहा है। आपराधिक मामले भी उस पर दर्ज हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन