फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   youth arrested in fraud

लाखों की धोखाधड़ी में शातिर गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 02 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
youth arrested in fraud
पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी - फोटो : amar ujala beuro
धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपया निकालने वाले एक शातिर को पुलिस ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नक्केड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, कई एटीएम कार्ड और 2.58 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम में सोमवार को पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को बिधूना कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मंदिर नक्केड़ी पुलिया के पास से शिवम उर्फ राहुल पुत्र जयपाल सिंह निवासी सलेमपुर थाना सौरिख जिला कन्नौज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बिधूना कोतवाली में पहले से चार मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी से निकाले गए 2 लाख 58 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उसके पास चोरी की एक बाइक मिली है। एसपी ने बताया कि आरोपी शिवम उर्फ राहुल के पास विभिन्न बैंकों के कई एटीएम कार्ड मिले हैं। आरोपी बैंकों में एटीएम से पैसा निकालने वाले लोगों के एटीएम वह चालाकी से बदल लेता है। दूसरों के खातों से रुपये निकालने के बाद शिवम अपने खातों में रुपये डाल लेता था। इस काम के लिए आरोपी ने कई लोगों की टीम बना रखी थी। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी के शिकार लोग
नाम               पता                       निकाले गए रुपये
 सर्वेश कुमार   नगला परसादी, बिधूना            39500 रुपये
 प्रदीप कुमार     बरौना, एरवाकटरा              1,53,000 रुपये
 सोनू             रूरूखुर्द, बिधूना               41,200 रुपये

आकाश           सांवलिया, बिधूना             25,000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed