फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Women's death, accused of dowry deaths

महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women's death, accused of dowry deaths
सोनी की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के गांव कुर्सी में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पति, ससुर व चचिया ससुर कोे गिरफ्तार किया है। कुर्सी निवासी सोनी(25) पत्नी उमेश पाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालीजन अंतिम संस्कार क रने जा रहे थे। तभी सोनी के  मायके फतेहपुर, बेला से पिता इतवारी लाल व भाई अनिल कुुमार आ गए। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


इतवारीलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी पांच मार्च 2011 को की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से ही पति उमेश, ससुर, जगमोहन, चचिया ससुर जगदीश, सास और चचिया सास दहेज में कार की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार उन लोगों ने ससुरालियों को समझाया मगर वह लोग नहीं माने।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पता चला कि ससुराली उसकी बेटी को हैलट ले गए हैं तो वे लोग गए जहां मौत की जानकारी मिली। इस पर वे सीधे यहां आ गए। बताया कि कार की डिमांड पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस ने पति उमेश , ससुर जगमोहन व चचिया ससुर जगदीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनी के दो बच्चे हैं। इसमें एक बेटा कृष्णा (4) व बेटी  प्रज्ञा (2) है। थानाध्यक्ष बलराज शाही ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed