{"_id":"5970ee8f4f1c1b3a0a8b460a","slug":"woman-set-fire-after-husband-fights","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाई
अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रेचर नहीं मिला तो खुद पत्नी को कंधे में लादकर अंदर ले गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव तहराजपुर में गुरुवार को पति से विवाद के बाद पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। पति आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां पर गंभीर हालत होने पर महिला को सैफई के लिए रेफर कर दिया।
गांव तहराजपुर निवासी महिला मीरा देवी की शादी चंद्रशेखर से हुई थी। करीब दस साल पहले चंद्रशेखर की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गांव के सत्यवीर ने मीरा से शादी कर ली। चंद्रशेखर की दो पुत्रियां शिवानी व गोल्डी भी हैं। सत्यवीर दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। 18 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आया था। उसी दिन से किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
गुरुवार सुबह भी विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर महिला ने कमरे में आकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगते ही परिजनों ने जान लिया। तुरंत घर के लोग दौड़े और आग बुझाई। परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। इसके बाद पति उसे लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत होने पर उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर महिला के मायके वाले भी आ गए थे।