{"_id":"5963c0374f1c1b62088b4748","slug":"woman-poisoned-in-domestic-violence-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में महिला ने जहर खाया, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मूर्ति देवी की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव प्रतापपुर उसरारी में रविवार रात पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
प्रतापपुर निवासी नरेश कपड़े की फेरी लगाता है। चार साल पहले उसकी शादी कानपुर देहात के रुरा क्षेत्र के गांव हारामऊ निवासी मूर्ति देवी पुत्री नहार सिंह से हुई थी। दोनों के अभी तक कोई संतान नहीं है। नरेश फेरी लगाने के चक्कर में अक्सर बाहर रहता था। कहा जा रहा है कि बच्चे न होने के कारण दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी। रविवार की रात दोनोें में कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद रात करीब दस बजे मूर्ति देवी (23) ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।
जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दिबियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मृतका के भाई रामपाल व संतोष आ गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। इस बारे में एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलेगी तो उसी अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।