{"_id":"58b1d0074f1c1b0511b25419","slug":"woman-out-of-the-house-after-the-agreement","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद महिला को घर से निकाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के बाद महिला को घर से निकाला
औरैया
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसपी औरैया को घटना की जानकारी देती महिला प्रियंका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में समझौता होने के बाद महिला को पति घर ले गया। जहां पति ने महिला के सभी जेवर ले लिए और उसे पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता दोबारा न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर है।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी प्रियंका उर्फ सोनी ने शनिवार को एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि न्यायालय में उसका ससुराल पक्ष से समझौता हुआ था और तीन फरवरी 2017 को वह ससुराल गई थी। इसके बाद 11 फरवरी को उसके पति अमित कुमार पुत्र शंभूदयाल उसे न्यायालय लेकर नहीं गए।
महिला के अनुसार 18 फरवरी को उसके ससुर शंभूदयाल ने उसके साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर पति, ससुर और सास माया देवी निवासी रसूलाबाद कानपुर देहात ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसके जेवर लेने के बाद उसे घर से निकाल दिया। उसके पति अमित मिश्रा ने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया उसके ससुर की आदत पहले से ही खराब है। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मारपीट करने वाले ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आदेश दिया है।