{"_id":"594d63b24f1c1bc9678b463b","slug":"woman-out-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के मरते ही जेवर छीन घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति के मरते ही जेवर छीन घर से निकाला
अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के जीवित रहते दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहे। पति की मौत के बाद ससुरालियों ने महिला को जेवरात लेकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली अजीतमल में मामला दर्ज कराया है। कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी निशा देवी (24)पुत्री मनोज पाल ने कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी एक मई 2013 को अजीतमल के गांव नगला टीका सबलपुर निवासी कृष्णपाल के पुत्र नरेंद्र प्रकाश के साथ हुई थी। नरेंद्र राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था। ससुराल वाले आये दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
28 जून 2014 को बीमारी से नरेंद्र की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से ससुराली जन उसे ताना देते रहे तथा उसके सारे जेवर लेकर उसे घर से निकाल दिया। निशा ने कोतवाली अजीतमल में ससुर कृष्णपाल, सास विमला, जेठ सुरेंद्र प्रकाश, देवर धीरेंद्र प्रकाश, तथा ममिया ससुर लालाराम, रमेश पाल, नरेश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।