फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman Caught in the grip of love from Facebook

फेसबुक से प्यार के चंगुल में फंसी महिला

Sun, 28 Aug 2016 12:17 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 28 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Woman Caught in the grip of love from Facebook
Facebook
फेसबुक पर हुआ प्यार एक महिला के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पहले तो महिला दो बच्चों को छोड़कर फेस बुक पर बने दोस्त के साथ रफू चक्कर हो गई। अब महिला ने अपने पति को सूचना दी कि उसका प्रेमी उसे बंधक बनाए हुए है। पीड़ित की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दिबियापुर थाने पहुंचे जनपद कन्नौज के लाख गांव निवासी एक युवक के अनुसार वह दिल्ली मे प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी दिबियापुर में अपने माता पिता के पास अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कुछ समय से आगरा के रोहन मथुरिया नाम के युवक से फेस बुक पर जुड़ी थी। 5 अगस्त की शाम उसकी पत्नी बाजार जाने की बात कहकर घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लगा। उसे शक था कि वह रोहन के साथ ही कहीं भाग गई है।
विज्ञापन


24 अगस्त को उसकी पत्नी का एक अंजान नंबर से फोन आया कि उसे रोहन नाम का युवक एक मकान के तीसरी मंजिल पर बंद किए है। रोहन ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिंया है। उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा है। उसकी पत्नी ने बताया कि जब वह बाहर जाता है। तो बाहर से कमरे में ताला डाल देता है। अभी रोहन फोन चार्ज पर लगाकर कुछ सामान लेने गया है। इस बीच मौका पाकर मैने आपका फोन लगा दिया। रोहन मुझे  मार देगा, मुझे बचा लो और अचानक फोन कट गया। जिसके बाद दोबारा बात नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश यादव का कहना है कि गायब महिला का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed