फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Waiting to ride the tractor trodden disabled

सवारी के इंतजार मेें खड़े विकलांग को ट्रैक्टर ने रौंदा

Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 02 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Waiting to ride the tractor trodden disabled
वैन हादसे ने उजाड़े कई घर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात कस्बे के हाईवे पर रोडवेज बस से उतरने के बाद वाहन का इंतजार कर रहे विकलांग अधेड़ को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जालौन जिले के कुठौंद थाना के गांव बिचौली निवासी सुरेश सिंह (50) पुत्र हाकिम सिंह औरैया से गल्ला बेचकर अजीतमल कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में अपनी ससुराल जा रहा था। शनिवार की रात करीब दस बजे रोडवेज के परिचालक ने विकलांग को  बिजली घर के पास हाईवे पर उतार दिया। बस से उतरने के बाद विकलांग लाठी के सहारे हाईवे पार कर कस्बे को जोड़ने वाली सड़क के किनारे अजीतमल कस्बा जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा।
विज्ञापन


तभी इटावा की तरफ  से तेज गति से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने विकलांग को रौंद दिया। हादसे के बाद  चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। विकलांग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आई। मृतक की जेब में मिले विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के साले गुरुविंद सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी अंबेडकर नगर अजीतमल ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज चालकों की मनमानी उजागर हुई
कस्बे में बस स्टैंड होने के बाद भी रोडवेज की बसें कस्बा से होकर नहीं जाती हैं। यह सवारियों को हाईवे पर ही उतार देती हैं। महिलाओं को भी रात में हाईवे पर उतार दिया जाता है। इससे कई बार महिलाएं छेड़खानी और लूट का शिकार हो चुकी हैं। विकलांग सुरेश को परिचालक हाईवे पर नहीं उतारता तो उसकी जान बच सकती थी।  जिला विकलांग बंधु कमेटी के तहसील अध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने घटना की निंदा की है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मांग की है बस स्टैंड पर ही सवारियों को उतारा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed