{"_id":"5946c5ab4f1c1b89778b478e","slug":"vehicle-trounced-by-a-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा हरजू मार्ग पर शनिवार देर रात घर का सामान लेकर गांव जा रहे युवक को एक वाहन ने रौंद दिया। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा रहा। वहां से गुजरे ग्रामीणों ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी आ गए।
पुर्वा हरजू निवासी अंकित पाल(22) पुत्र स्व. राजाराम शनिवार देर शाम घर का सामान लेने के लिए सहार कस्बा गया था। देर रात वह सामान लेकर अपने गांव आ रहा था। पुर्वा खुते मदारी व पुर्वा हरजू के बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।
वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला। जब वहां से राहगीर निकले तो युवक को घायल देखकर सीएचसी सहार ले आए। सीएचसी में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ब्रह्मपाल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।