{"_id":"59077d6f4f1c1bd73a4427df","slug":"unconscious-teenager-threw-hijacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश किशोरी फेंक गए अपहर्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश किशोरी फेंक गए अपहर्ता
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 01 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बेहोश किशोरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास के पास हाईवे किनारे बेहोशी हालत में किशोरी पुलिस को मिली है। जिला अस्पताल में किशोरी ने बताया कि वह भरथना में शादी समारोह में आई थी, जहां से एक युवती ने उसे धोखे से नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे यूपी 100 ने एसपी आवास के पास हाईवे पर एक किशोरी को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया।
उपचार के बाद होश में आई किशोरी ने पुलिस को परिजनों के बारे में बताया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। किशोरी ने अपना नाम पूजा निवासी भरथना बताया है। बताया कि वह भरथना के दुर्गा गेस्ट हाउस में रविवार को परिवार को साथ शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
वहां मौजूद एक अपरिचित लड़की ने पूजा को कोल्डड्रिंक पीने को दी। कोल्डड्रिंक पीते ही पूजा बेहोश हो गई। इसके बाद उसे कुछ भी मालूम नहीं। होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। परिजनों का कहना था कि उनकी पुत्री को अपहरण करने के इरादे से कुछ लोग उठा ले आए होंगे लेकिन मौका न मिल पाने के कारण औरैया में ही छोड़कर भाग गए। वहीं पुलिस ने लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।