फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two-year-old innocent child sent to child's home

दो साल की मासूम से कुकर्म में बालक को बाल सुधार गृह भेजा

Sun, 29 Jul 2018 11:23 PM IST
दो साल की मासूम से कुकर्म में बालक को बाल सुधार गृह भेजा
दो साल की मासूम से कुकर्म में बालक को बाल सुधार गृह भेजा Updated Sun, 29 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दो साल की मासूम के साथ 12 साल के बालक ने शनिवार की देर शाम कुकर्म किया। मासूम को परिजनों ने रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर बालक के खिलाफ अप्राकृतिक कुकृत्य, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह फतेहगढ़ भेज दिया। पुलिस ने साक्ष्य जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की दो साल की मासूम को मोहल्ले में खेलते समय पड़ोसी 12 वर्षीय बालक बुलाकर अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम के साथ कुकर्म किया। परिजनों को जानकारी तब हुई जब मासूम लहूलुहान हालत में लड़खड़ाती हुई घर पहुंची। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राम निवास ने बताया कि महत्वपूर्ण साक्ष्य जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बालक के मुताबिक उसके दोस्तों ने छह माह पहले मोबाइल पर उसे गंदी फिल्म दिखाई थी। जो उसके दिमाग पर छाई रही। उसी के कारण वह नासमझी में यह काम कर बैठा। इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed