फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dictatorial dispute leaves two sides, brick-stone, six wounded

नशेबाजी के विवाद दो पक्षों चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 03 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dictatorial dispute leaves two sides, brick-stone, six wounded
घर के अंदर पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : amarujala

औरैया।  सदर कोतवाली क्षेत्र के जरूहौलियां गांव में शनिवार शाम को नशेबाजी के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडें व ईंट-पत्थर चले। इस विवाद में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सीओ सिटी, एसडीएम सदर, कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं मारपीट में घायल दोनों पक्षों के छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक पक्ष से दिव्यांग महिला ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद और लगभग 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जरूहौलिया गांव जरशनिवार शाम लगभग 4 बजे दो वर्गों के बीच नशेबाजी को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को गाली देनी शुरू कर दी। इस पर पहले पक्ष ने जब गली देने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडाें से मारपीट शरू कर दी। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। मामले की जानकारी होते ही सीओ सिटी वंदना सिंह, एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं मौके से पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में एक पक्ष की ओर से दिव्यांग रीमा पुत्री रामबहादुर ने 24 लोगों पर मारपीट कर जान से मारने की नीयत से हमला करने की नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।  कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि मामला नशेबाजी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा होने के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी हो गई। जिसमें मामला बढ़ने पर लोगों ने एक-दूसरेपर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बताया कि छह घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है। वहीं एक पक्ष की तहरीर मिल गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed