{"_id":"56ec4a434f1c1b215b8b47e5","slug":"two-killed-in-road-accidents-including-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सिपाही समेत दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में सिपाही समेत दो की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक सिपाही ज्ञानेंद्र (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में झांसी में तैनात एक सिपाही समेत दो की मौत हो गई। सिपाही के पिता ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों ही युवक बिना हेलमेट के बाइक लेकर जा रहे थे।
कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सिथरा निवासी अमित कुमार उर्फ गौतम गुरुवार रात लगभग नौ बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। वह ककोर बंबा मार्ग पर ग्राम चपौली के पास पहुंचे थे कि उधर से गुजरे ट्रैक्टर से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अमित को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, औरैया दिबियापुर मार्ग पर चिचौली पुल के पास गुरुवार रात लगभग 10 बजे एक आलू भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में युवक को औरैया जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले कागजातों के आधार पर युवक की शिनाख्त दिबियापुर के शांतिनगर निवासी एवं झांसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ज्ञानेंद्र पुत्र रामनाथ के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। पिता रामनाथ ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सिपाही ज्ञानेंद्र की शादी दो महीने पहले हुई थी। उपनिरीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया सिपाही हेलमेट नहीं पहने था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।