फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck van killed, three injured including two soldiers in cash van's security trains

कैश वैन की सुरक्षा गाड़ियों में ट्रक ने मारी टक्कर, दो सिपाही सहित तीन घायल

Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM IST
कैश वैन की सुरक्षा गाड़ियों में ट्रक ने मारी टक्कर, दो सिपाही सहित तीन घायल
कैश वैन की सुरक्षा गाड़ियों में ट्रक ने मारी टक्कर, दो सिपाही सहित तीन घायल Updated Thu, 19 Jul 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Truck van killed, three injured including two soldiers in cash van's security trains
कोतवाली के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त तीन कारें

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। रिजर्व बैंक के चेस्ट से करोड़ों की करेंसी लेकर कैश वैन कानपुर जा रही थी। कैश वैन की सुरक्षा में तीन अन्य कारें भी थीं। नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहौली के पास एक कार का टायर जाम हो गया। चालक टायर बदलने लगा तभी एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। पास खड़े दो सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ कैश वैन को कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

नोएडा से गुरुवार की तड़के सुबह लगभग 3:30 बजे रिजर्व बैंक की कैश वैन करोड़ों की करेंसी लेकर जा रही थी। कोतवाली के ग्राम मिहौली के पास कैश वैन के साथ चल रही सुरक्षा कार का एक पहिया जाम हो गया। इसके वैन के साथ चल रहीं तीनों कार हाईवे पर ही खड़ी हो गईं। कारों में सवार सुरक्षा कर्मी बाहर निकलकर करेंसी लदी कार के चारों तरफ तैनात हो गए। जबकि चालक टायर खोलने लगा। इसी बीच इटावा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कैश वैन के पीछे खड़ी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। पास खड़े सिपाही साहिबाबाद निवासी समीम सैफी (31) पुत्र रहीसुद्दीन, सिकंदराबाद बुलंदशहर निवासी सिपाही सुधीर कुमार (32) पुत्र धर्मपाल और कार चालक वसीम (26) पुत्र शौकीन निवासी घंटाघर कानपुर चोटहिल हो गए।  उधर, तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। बाद मेें पुलिस लाइन से फोर्स भेजकर कैश वैन को रवाना किया गया। प्रभारी कोतवाल राम निवास ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस लाइन से फोर्स भेज गई। बताया कि दो सिपाहियों व एक कार चालक मामूली रूप से चोटहिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed