फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Troll's collision with truck driver serious

ट्राला की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर

Sat, 29 Apr 2017 11:58 PM IST
औरैया
औरैया Updated Sat, 29 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Troll's collision with truck driver serious
घायल ट्रक चालक अंकुर। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में शनिवार की तड़के इटावा की ओर जा रहे एक ट्रक को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पेट्रोलिंग पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को खासी मशक्कत कर बाहर निकाला। चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्नाव के मैकुंआ खेड़ा, अचलगंज में रहने वाले अंकुर (30) पुत्र अयोध्या प्रसाद शनिवार की सुबह लगभग 3:30 बजे कानपुर से ट्रक लेकर इटावा की ओर जा रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्राला ने साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से ट्रक की स्टेयरिंग की ओर का पहिया नीचे की तरफ मुड़ गया। स्टेयरिंग चालक के पेट से सट गई। सूचना मिलने पर पहुुंची पेट्रोलिंग पुलिस के सिपाहियों ने ट्रक व स्टेयरिंग के बीच में फंसे अंकुर को बाहर निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सफल नहीं हुए। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक के हिस्से को पीछे खिंचवाया। इसके बाद अंकुर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे ट्रक ड्राइवर के परिजन कानपुर लेकर रवाना हो गए।  पुलिस ने ट्रक को इंडियन ऑयल चौकी पर खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed