{"_id":"5ac508d24f1c1bd7618b5787","slug":"three-lakh-liters-of-day-balaji-took-a-silver-lining","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा को तमंचा लगा दिनदहाड़े तीन लाख के जेवर लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा को तमंचा लगा दिनदहाड़े तीन लाख के जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित से घटना की जानकारी लेते प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सराफा व्यापारी को तमंचा लगा तीन लाख के चांदी के जेवर लूट लिए। जाते वक्त व्यापारी का मोबाइल भी छीन लिया। व्यापारी ने यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। व्यापारी दिबियापुर से भरथना चांदी के जेवर की सप्लाई देने जा रहा था। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
दिबियापुर के भगवतीगंज निवासी बाबी वर्मा सोने -चांदी के जेवर बेचने का काम करता है। वह बुधवार को चांदी के जेवर बेचने बाइक से भरथना कस्बा जा रहा था। उसने करीब छह किलो चांदी के जेवर बैग में रखा था और कुछ जेवर बाइक की डिग्गी में। वह पाता- अछल्दा नहर पटरी मार्ग पर गड़रियन पुरवा के पास पहुंचा था कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा लगाकर बैग छीन लिया। इसके बाद उसका मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन
शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी दिबियापुर स्थित घर पर पहुंचा और यूपी 100 को सूचना दी। इसके बाद दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को बताया। पुलिस ने पूरे इलाके में जांच शुरू कराई। प्रभारी निरीक्षक व्यापारी को लेकर घटनास्थल पर गए। उससे पूछताछ की। व्यापारी ने बताया कि लूटे गए बैग में करीब तीन लाख के चांदी के जेवर थे। बाइक की डिग्गी में रखा गया करीब एक किलोग्राम चांदी के जेवर बच गए हैं। घटना की सूचना पर फफूंद थाना प्रभारी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
घटना के दो घंटे बाद पुलिस को दी सूचना
दिबियापुर (औरैया)। लूट के पीड़ित व्यापारी की कई बातें पुलिस की समझ से परे हैं। पुलिस की मानें तो जब घटना 2 बजे घटित हुई और पीड़ित का मोबाइल भी छिन गया तो वहां से गुजर रहे किसी राहगीर से मदद मांगकर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई। आखिरकार घर लौटने के तुरंत बाद ही पीड़ित या उसके परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। फफूंद थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित की कई बातें समझ में नहीं आ रहीं हैं। फफूंद एसओ का कहना है कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। फिर भी जांच की जा रही है।
लूट की घटना के बाद पीड़ित सराफा व्यापारी अपना होश खो बैठा। वह घर पर आकर बदहवास हो गया। हालांकि बाद में लोगों द्वारा दी गई नसीहत से घटना के लगभग दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसका फायदा लुटेरों को मिल सकता है। हालांकि फफूंद थाना पुलिस पीड़ित से घटना की जानकारी करने में जुटी है। पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पीड़ित व्यापारी बाबी वर्मा के अनुसार वह सुबह 11 बजे इटावा के भरथना के लिए बाइक से निकला था।
दोपहर लगभग 2 बजे रास्ते में उनके साथ लूटपाट हुई। इसके बाद बदहवास होकर वह घर लौट आया। घर के सदस्यों से वह फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कहने लगा। इससे परिजन घबरा गए। आखिरकार लोगों के कहने पर शाम को लगभग 3:45 बजे पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह एवं यूपी-100 को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का मानना है कि यदि घटना के तुरंत बाद जानकारी दी होती तो आरोपियों का जल्द ही सुराग लग सकता था।