फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Thieves stole jewelery of millions including cash

चोरों ने नगदी सहित लाखों के जेवर चुराए

Mon, 03 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Mon, 03 Apr 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery of millions including cash
सीसीटीवी में चोरी - फोटो : self
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीन बस्ती लोहिया नगर में बंद मकान के मुख्य गेट का रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। यह कमरों के ताले तोड़कर सेफ  में रखे जेवर, नगदी सहित लाखों रुपये का माल चोरी कर ले गए। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नवीन बस्ती लोहिया नगर निवासी अनुरुद्ध प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुभाष सिंह रविवार की सुबह परिजनों के साथ किसी काम से दिबियापुर स्थित दूसरे मकान पर गए हुए थे। इसके चलते लोहिया नगर के मकान में ताला लगा हुआ था। रविवार की रात चोर मेन गेट का ताला तोड़कर  घर में घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर सेफ  से ढाई लाख रुपये नगद, तीन सोने के हार, नौ अंगूठी, दो चेन, छह जोड़ी पायल, छह चूड़ी, 25 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। सुबह आसपास के लोगों ने मेन गेट का ताला टूटा देखकर गृहस्वामी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही गृहस्वामी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed