{"_id":"592db13c4f1c1bc771bdaae5","slug":"thieves-looted-rs-2-5-lakh-by-trapping-boundaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने ढाई लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने ढाई लाख उड़ाए
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 30 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर जागू गांव में सोमवार बाउंड्री फांदकर घुसे चोरों ने एक घर से दो लाख के जेवर व 30 हजार की नगदी पार कर दी। घर के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह जागने पर जानकारी हुई। पीड़ित ने तहरीर दी है। पास के ही खेतों पर एक बक्सा पड़ा मिला। कल्यानपुर जागू गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सोमवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में ही चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे दो बक्सों के ताले भी तोड़ दिए।
एक बक्शे में करीब दो लाख के जेवर व तीस हजार नगद रखे थे। चोरों ने जेवर व नगदी चोरी कर ली। एक बक्शा उठा ले गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो ताला टूटा देखा। ग्रामीणों ने इधर-उधर तलाशा तो एक टूटा बक्सा पास के ही खेतों पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।