{"_id":"59077c0b4f1c1bcb3a44275a","slug":"theft-of-millions-of-days-away-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर से दिन दहाड़े लाखों की चोरी
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 01 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
टूटी सेफ व अलमारी दिखाता गृहस्वामी
- फोटो : अमर उजाला
दिन दहाड़े चोरों ने बंद घर से नगदी व जेवरात सहित लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी के घर पहुंचने पर मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। अजीतमल के आजादनगर मोहल्ला निवासी अविनाश दुबे उर्फ बंटू की घर से कुछ दूरी पर किराने की दुकान है।
बंटू की पत्नी व बच्चे दो दिन पहले अपनी बहन के घर दिल्ली गए थे। सोमवार को बंटू नौ बजे घर में ताला डालकर दुकान पर चला गया। दोपहर करीब तीन बजे वह घर पर खाना खाने आया । मेन गेट का ताला खोल कर अंदर जाने पर सभी ताले टूटे पड़े थे। कमरे में रखी अलमारी से चोर एक लाख की नगदी व लगभग एक लाख के जेवरात आदि कीमती सामन ले गए। उसने यूुपी 100 को मामले की सूचना दी। इसके बाद कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।