फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the woman Looted in the house

महिला को बट मारकर घर में घुसे बदमाशों ने की लूट

Sun, 30 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 30 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
the woman Looted in the house
सूचना पर पहुंचे परिजनों के बीच पुत्र के साथ घटना की जानकारी देती अनीता। - फोटो : amar ujala
 सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के घर के बाहर साफ-सफाई कर रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। फिर घर के अंदर घुसकर नगदी और जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार की तड़के लगभग पांच बजे तिलक नगर मोहल्ला निवासी अनीता सक्सेना (45) पत्नी मदन सक्सेना घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच बिना नंबर की पल्सर बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला को तमंचा लगाकर घर के अंदर चलने को कहा। महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सिर के पास गर्दन पर तमंचे की बट मार दी। महिला घायल होकर गिर गई। इसके बाद बदमाश तमंचा दिखाकर धमकाते हुए महिला को खींचते हुए घर के अंदर ले गए। बदमाशों ने महिला से अलमारी खोलने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने चाबी न होने की बात कही तो बदमाशों ने सामने बेड पर सो रहे उसके ग्यारह वर्षीय पुत्र दुर्गेश की कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। महिला ने अलमारी खोल दी। इस दौरान एक बदमाश बाहर जाकर लोगों पर नजर रखने लगा। दूसरे बदमाश ने अलमारी में रखे पांच हजार रुपये व एक जोड़ी झुमकी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बदमाश बाइक में बैठकर भाग गए।  बदमाशों के भाग जाने के बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। घायल अनीता ने बताया कि उनके पति मदन किसी काम से बाहर गए हुए हैं। वह अपने पुत्र के साथ घर मेें अकेली थी। अनीता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लगभग चालीस साल के करीब थे। मुंह पर काला कपड़ा बंधा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed