{"_id":"58b5c3234f1c1b7c05831a31","slug":"the-woman-entered-the-house-in-broad-daylight-miscreants-looted-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने महिला से जेवर लूटे
auraiya,amar ujala beauro
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर लेटकर जाम लगाती पीड़ित महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के जेवरात लूट लिए। महिला ने बदमाशों से हाथापाई की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। सूचना देने के बाद पुलिस के देर से पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने औरैया-दिबियापुर रोड जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव किया। इसके बाद पहुंचे एएसपी पंकज ने ग्रामीणों को समझाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
सदर कोतवाली के दिबियापुर रोड स्थित गांव बमुरीपुर निवासी बर्रा कानपुर में तैनात सिपाही अशोक यादव की पत्नी सरला यादव बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन युवक आकर रुके और पानी मांगा। उसने पुत्री भोली यादव से गेट पर पानी मंगवाया। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक गेट से उसे मकान के अंदर खींच लाए। उन्होंने सरला और भोली से मारपीट कर सोने की जंजीर और मटर माला छीन ली। सरला ने दोनों बदमाशों से सड़क तक हाथापाई की, लेकिन तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और डायल 100 को दी। 15 मिनट तक पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने औरैया-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने पहले तो बदमाशों को पकड़ने की मांग की। पुलिस के मौके पर से न जाने पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी, एएसपी और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर गुस्सा शांत किया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
इधर कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा दोबारा जाम लगाया तो एएसपी पंकज ने उन्हें बदमाशों को पकड़े जाने का आश्वासन दिया। बताया कि घटना की जानकारी एसपी को दी गई है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं एसपी राम किशोर ने बताया कि पुलिस को घटना के खुलासे मेें लगा दिया गया है। दो दिनों के अंदर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।