{"_id":"592c6b2d4f1c1bea53bdb3e8","slug":"the-poisonous-bus-from-the-youth-returning-from-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा से लौट रहे युवक से बस में जहरखुरानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा से लौट रहे युवक से बस में जहरखुरानी
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 30 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जहर खुरानी गिरोह का शिकार युवक कुलदीप।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस पर नोएडा से घाटमपुर जा रहा एक युवक जहरखुरानों का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने युवक को बेहोश की चार हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े चुरा लिए। बेहोशी की हालत में रोडवेज परिचालक ने उसे जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। जहां दोपहर बाद युवक को होश आया। जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी गिरोह के शिकार घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी युवक कुलदीप (25) पुत्र रामकिशुन ने बताया कि वह नोएडा में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करता है।
रविवार शाम वह रोडवेज डिपो की बस से नोएडा से घाटमपुर जा रहा था। बीच सफर में उसके साथ ही सीट पर एक अन्य युवक आकर बैठ गया। बातों ही बातों में उस युवक को अपने पास मौजूद थरमस से चाय पीने को दी। इस पर जैसे ही कुलदीप ने वह चाय पी ली। थोड़ी ही देर में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे कुछ भी पता नहीं।
कुलदीप ने बताया कि वह अपने साथ एक बैग लेकर आया था। इसमें चार हजार रुपये व पत्नी व बच्चों के लिए चार हजार रुपये की साड़ियां व कपड़े थे। साथ ही एक मोबाइल भी उसके पास था जो जहरखुरानी गिरोह ने पार कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि रात में औरैया डिपो के परिचालक ने उक्त युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार किया गया।