फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The girl was abducted in revenge escape

लड़की भगाने की रंजिश में किया था अपहरण

Sat, 16 Jul 2016 11:54 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 16 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The girl was abducted in revenge escape
पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
इटावा चौबिया थानाक्षेत्र के भदामई पुल से हुआ अपहरण रंजिश के तहत था। अपहरणकर्ताओं में शामिल महिला की लड़की को सोनू का मामा भगा ले गया था। जिसके बाद से रंजिश चली आ रही है। उसी के चलते महिला ने अपहरण कर फिरौती मांगने की प्लानिंग की।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं में शामिल महिला गुड्डी देवी की लड़की को कुछ महीने पहले सोनू का मामा भगा ले गया था। इसी बात से दोनो में रंजिश चल रही थी थी। बताते है कि लड़की भगाने में सोनू ने अपने मामा का साथ दिया था। जिसको लेकर गुड्डी देवी सोनू से बदला लेने का प्लान बना रही थी। चौबिया थाना के भदामई पुल के पास महिला ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर सोनू का अपहरण कर लिया। प्लान बनाया कि 24 लाख रुपये की फिरौती दो नही तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


फिरौती के लिए फोन करने से मना करने पर सभी लोग उसे अछल्दा क्षेत्र में ले आए। उसके हाथ पार बांधकर डाल दिए। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक पुलिस अगर मौके पर न पहुंचे तो यह लोग उसको मार देते जिसके लिए पूरी तैयारी यह लोग कर चुके थे। उन्होंने कहा कि पकड़े गए अपहरणकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैबिया पुलिस सख्ती दिखाती तो न होती घटना
लड़की भगाने को लेकर महिला और अन्य साथियों का चौबिया थाना में पिछले माह विवाद हुआ था। उस समय चौबिया थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर दोनों पक्षो का शांति भंग में चालान कर दिया था। अगर उसी समय मामले में कार्रवाई होती तो शायद इतने बड़ी घटना न घटित होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed