{"_id":"be0ec3eda5d629e43d78db4d99beaf5b","slug":"the-blue-light-bolero-including-five-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती लगी बोलेरो समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बत्ती लगी बोलेरो समेत पांच गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 18 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने नीली बत्ती लगी बिना नंबर की बोलेरो
विज्ञापन
पकड़ी है। पुलिस ने बोलेरो सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया है। बोलेरो सवार युवक किसी वारदात की फिराक में थे।
रविवार की देर रात अजीतमल-फफूंद मार्ग पर नीली बत्ती लगी सफेद रंग की बिना नंबर की एक बोलेरो संदिग्ध रूप से दिखी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फफूंद थाने के एसआई कप्तान सिंह जुआं पुल से कुछ दूर पर अपने हमराही दुर्गेश यादव के साथ नाके पर लग गए।
रात 9:45 बजे अजीतमल की ओर से हूटर बजाती हुई नीली बत्ती लगी सफेद बोलेरो निकली। करीब 15 मिनट बाद बोलेरो फिर वापस हुई। एसआई कप्तान सिंह ने बोलेरो को रोकना चाहा तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने अटसू चौकी पुलिस की मदद से त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास तिकोनिया पर घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। पूछताछ में बोलेरो सवार लोगों ने अपने नाम पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम, गणेश पुत्र वीरेंद्र, अतुल गौतम पुत्र राजकुमार तथा मंजेष पुत्र राजवीर निवासी मंदिर महेबा जिला इटावा और विमल पुत्र श्रवण कुमार निवासी लोहई पाता औरैया बताया है।
गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लाठी और डंडे बरामद हुए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर पांचों व्यक्तियों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने बताया बोलेरो सवार किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे थे।