फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The blue light bolero including five arrested

नीली बत्ती लगी बोलेरो समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 18 May 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 18 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The blue light bolero including five arrested

कोतवाली पुलिस ने नीली बत्ती लगी बिना नंबर की बोलेरो

विज्ञापन
पकड़ी है। पुलिस ने बोलेरो सवार पांचों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बोलेरो सवार युवक किसी वारदात की फिराक में थे।

रविवार की देर रात अजीतमल-फफूंद मार्ग पर नीली बत्ती लगी सफेद रंग की बिना नंबर की एक बोलेरो संदिग्ध रूप से दिखी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फफूंद थाने के एसआई कप्तान सिंह जुआं पुल से कुछ दूर पर अपने हमराही दुर्गेश यादव के साथ नाके पर लग गए।

रात 9:45 बजे अजीतमल की ओर से हूटर बजाती हुई नीली बत्ती लगी सफेद बोलेरो निकली। करीब 15  मिनट बाद बोलेरो फिर वापस हुई। एसआई कप्तान सिंह ने बोलेरो को रोकना चाहा तो चालक ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने अजीतमल कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने अटसू चौकी पुलिस की मदद से त्रिवेदी गेस्ट हाउस के पास तिकोनिया पर घेराबंदी कर बोलेरो को रोक लिया। पूछताछ में बोलेरो सवार लोगों ने अपने नाम पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम, गणेश पुत्र वीरेंद्र, अतुल गौतम पुत्र राजकुमार तथा मंजेष पुत्र राजवीर  निवासी मंदिर महेबा जिला इटावा और विमल पुत्र श्रवण कुमार निवासी लोहई पाता औरैया बताया है।

गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें लाठी और डंडे बरामद हुए। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर पांचों व्यक्तियों को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी केडी यादव ने बताया बोलेरो सवार किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed