{"_id":"575c45d64f1c1b9c0c9c5fff","slug":"ten-years-old-child-murdered-by-neighbour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल में आए दस साल के मासूम की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल में आए दस साल के मासूम की हत्या
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के नगांव कटइया में ननिहाल आए दस साल के मासूम की हत्या कर दी गई। शव पड़ोस में रह रहे रिश्तेदार के कमरे में मिला। मृतक के पिता ने रिश्तेदार महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के गांव अमौहार निवासी नरेंद्र सिंह यादव का पुत्र संदेश(10) अपनी मां के साथ एरवाकटरा क्षेत्र के गांव कटईया निवासी नाना बारेलाल के यहां आया था। वह शुक्रवार शाम गांव में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था कि अचानक गायब हो गया। कुछ समय बाद बच्चे के घर न पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। देर रात संदेश का शव उसके नाना के पड़ोसी के कमरे में मिला। यह पड़ोसी नरेंद्र सिंह यादव के पुराने रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पिता नरेंद्र सिंह यादव ने रिश्तेदार जयपाल सिंह, महिपाल सिंह पुत्रगण शौकीन सिंह एवं शौकीन सिंह की पत्नी गंगा देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। यह भी संभव है कि कोई चीज उसे खिला दी गई हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।