फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ten days passed, nine accused still absconding

दस दिन बीते, नौ आरोपी अभी भी फरार

Fri, 24 Aug 2018 11:42 PM IST
दस दिन बीते, नौ आरोपी अभी भी फरार
दस दिन बीते, नौ आरोपी अभी भी फरार Updated Fri, 24 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ten days passed, nine accused still absconding
-कुदरकोट की गलियों में गश्त करती पुलिस - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कुदरकोट में स्थित भयानक नाथ मंदिर में 14 अगस्त की रात दोहरे हत्याकांड के नौ आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हैं। पुलिस की चार टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए औरैया समेत आसपास के जनपदों पर छापामार कार्रवाई कर रही है, लेकिन हाथ कुछ नहीं लग रहा है।
 बताते चलें कि मंदिर में साधु लज्जाराम और हरभजन की हत्या कर दी गई थी। तीसरे साधु रामशरण का सैफई में इलाज चल रहा है। इस कांड में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गोकशी के विरोध का निकला था। नौ आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।  
विज्ञापन

हत्याकांड के बाद से कुदरकोट में पीएसी और पुलिस का सख्त पहरा है। दिन में कई बार गश्त होती है। गश्त में क्षेत्राधिकारी भास्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे भी शामिल होते हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कुदरकोट में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट  
सवालों के घेरे में एक नेता
बिधूना (औरैया)। कुदरकोट में हत्याकांड को लेकर कुछ सवाल लोगों के जेहन में लगातार कौंध रहे हैं। आखिर इतने बड़े पैमाने में हो रहे गोवध को पुलिस अब तक नजरअंदाज क्यों किए रही। हत्याकांड से पहले गोवध के आरोप में पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा था। इन आरोपियों को छोड़ने के लिए एक नेता का फोन आया था। लोगों का कहना है कि नेता की कॉल डिटेल खंगाली जाए तो महत्वपूर्ण बिंदु सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed