फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tape driver kills body, threw bombs

टेपों चालक की हत्या कर शव बंबा किनारे फेंका

Sat, 09 Sep 2017 12:12 AM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 09 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tape driver kills body, threw bombs
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
 शुक्रवार सुबह ककोर बंबा के निकट हरी पुर्वा के पास एक टेंपो चालक का शव पड़ा मिला। शव के गले में रस्सी बंधी थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की। फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह जब हरी का पुर्वा गांव के लोग शौच क्रिया के लिए निकले तो शराब ठेका के पास एक युवक का शव खंदी में पड़ा देखा। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर दिबियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रस्सी से गला घोटा गया है। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चिचौली निवासी स्वदेश (23) पुत्र पान सिंह के रूप में की। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि स्वदेश टेंपो चलाता था। गुरुवार रात भी वह बुकिंग पर टेंपो चलाने गया था।
विज्ञापन



रात में ही किसी ने उसकी हत्या कर शव फेंका है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी बुलवा ली। फोरेसिंक टीम ने मौके पर मिली रस्सी, मोबाइल व कपड़ों से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष मदन गोपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज क र ली गई है। मृतक की जेब से एक पर्स भी मिला है। मगर उसमें रुपये एक भी बरामद नही हुआ है। पुलिस फिलहाल इस पहलू पर भी काम कर रही है। क्योंकि पास में शराब ठेका भी है। ऐसा तो नही कि शराब ठेके से शराब पीने के बाद घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed