फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student missing, report on principal and two teachers

छात्रा गायब, प्रधानाचार्य व दो अध्यापकों पर रिपोर्ट

Sun, 28 Aug 2016 12:19 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 28 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Student missing, report on principal and two teachers
पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
कालेज जाने की बात कह कर घर से निकली छात्रा वापस नहीं लौटी। इस पर पिता ने कालेज के प्रधानाचार्य एवं दो अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अपहरण एवं पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर निवासी के मुताबिक उसकी बेटी रामगढ़ स्थित वीरेंद्र शुक्ला इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। वह 24 अगस्त को सुबह आठ बजे कालेज जाने की बात कह कर घर से निकली, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसने खोजबीन की तो पता चला कि उसकी बेटी को कालेज के शिक्षक पंकज तिवारी ने मोबाइल दिलाया था। कालेज आने  पर उसने पंकज ने अपने मोबाइल से किसी युवक से उसकी बात कराई। इसके बाद वह संबंधित युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने आरोप लगाया कि कालेज के शिक्षक पंकज तिवारी और राघवेंद्र के साथ ही प्रधानाचार्य असित शुक्ला का भी पूरे प्रकरण में हाथ है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों अध्यापकों एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366 एवं पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने मोबाइल स्वीच आफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed