{"_id":"5919ea394f1c1bcc3bf22ef9","slug":"sp-leader-demand-extortionn-from-company-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी मैनेजर से सपा नेता ने मांगी रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी मैनेजर से सपा नेता ने मांगी रंगदारी
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 15 May 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेल प्लांट में कार्यरत कंपनी के मैनेजर से सपा नेता ने रंगदारी मांगी है। मैनेजर ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ सपा नेता ने कहा कि श्रमिक लगाने को लेकर बातचीत हुई थी। रंगदारी मांगने का आरोप निराधार है। गेल प्लांट में फरीदाबाद की न्यूटन इंडिया नामक कंपनी कार्य कर रही है।
इसके मैनेजर यमुना नगर निवासी भूषण बोहरा ने सोमवार को फफूंद थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि वह 28 अप्रैल को गेल के पाता प्लांट से कंपनी के वाहन से लौट रहे थे कि परवाहा की पुलिया पर स्कार्पियो सवारों ने रोक लिया। स्कार्पियो सवार गौरव व मनीष ने रंगदारी मांगा। गौरव ने कहा कि डेढ़ लाख दे जाओ वरना तुम्हारा भी हश्र पहले काम कर रही कंपनी के अधिकारियों की तरह करेंगे।
इसके बाद फोन पर धमकी दी जा रही है। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता गौरव यादव व उसके साथी मनीष यादव निवासी बनके का पुर्वा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरी तरफ सपा नेता गौरव यादव ने बताया कि मैनेजर ने खुद फोन करके श्रमिक मांगे थे। बाद में श्रमिक नहीं लगाए। इसी संबंध में उनसे बात हुई थी। रंगदारी मांगने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। हर स्तर की जांच के लिए तैयार हैं।