{"_id":"57f1470d4f1c1b907457753f","slug":"robbers-took-away-the-tractor-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले गए लुटेरे
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक अनीस यादव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा थाना क्षेत्र में भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर गए चालक की बदमाशों ने हत्या कर ट्रैक्टर लूट लिया। सुबह जब लोग खेत पर गए तो युवक का शव पानी में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस ले जाने का प्रयास किया। जिस पर रास्ते में परिजनों ने पुलिस की जीप का घेराव कर शव को घर ले जाने पर अड़ गए। सीओ सिटी के समझाने पर परिजन थोड़ा शांत हुए तभी पुलिस ने मौका देखकर शव को चुपचाप घर के बहाने जीप बढ़ाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। क्षेत्रीय विधायक ने जब पुलिस को लताड़ लगाई और मदद का आश्वासन दिया तब जाकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।
रविवार को दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ोरे का पुर्वा निवासी युवक अनीस यादव (28) पुत्र साहब सिंह यादव दिबियापुर निवासी वीरेंद्र सिंह का ट्रैक्टर चलाता है। वह इटावा के भर्थना के पास पाली गांव में भाड़ा लेकर गया था। अछल्दा क्षेत्र के टिडैया के पास रात में कुछ बदमाशों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पहले रस्सी से गला दबाकर व बाद किसी धारदार हथियार से हत्या कर फेंक दिया और ट्रैक्टर लूट ले गए। सुबह जब गांव वाले वहां निकले तो देखा शव पड़ा है तो उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले जाने लगी।
तभी परिजन भड़क उठे और उन्होंने पुलिस की जीप को घेर दिया। परिजनों का कहना था कि वह शव को पहले घर ले जाएंगे। लेकिन पुलिस उसे पोस्टमार्टम हाउस ले जाने पर अड़ी थी। इसी को लेकर दोनों के लिए काफी गहमा-गहमी हो गई। इस मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मौजूद दरोगा एसके यादव ने उन पर लाठियां भी बरसाई। हालांकि इसी दौरान सीओ बिधूना सुभाष अत्री भी मौके पर पहुंच गए। मामले की नजाकत देख उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तभी मौका पाकर पुलिस ने जीप में रखे शव को गांव ले चलने की बात कहते हुए दूसरे रास्ते से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा काट दिया। हालात खराब होते देख सीओ ने आसपास के कई थाना सहित पीएसी को मौके पर बुलवा लिया। वहीं घटना को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे है। लोगो के मुताबिक मृतक के गला रेतने के निशान के साथ रस्सी के भी निशान थे। इससे साफ लग रहा है कि मृतक नवे बदमाशों से संघर्ष भी किया है।