फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Robbers bike and cash loot from the youth

लुटेरों ने युवक से बाइक और नगदी लूटी

Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
लुटेरों ने युवक से बाइक और नगदी लूटी
लुटेरों ने युवक से बाइक और नगदी लूटी Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताल्हेपुर बंबा के सामने बाइकर्स गैंग ने घर जा रहे एक युवक से बाइक व जेब में पड़ी नगदी लूट ली। इधर कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना को बाइक चोरी में दर्ज कर लिया है। जिससे पीड़ित परेशान है।
विज्ञापन

ग्राम कबीरपुर निवासी विष्णु कुमार पुत्र जगदीश नरायन तिवारी शुक्रवार को बाइक से पत्नी लक्ष्मी को औरैया दवा दिलाने के बाद पढ़ीन दरवाजा स्थित उसके मायके छोड़ने गया था।  देर शाम वह कबीरपुर के लिए रवाना हुआ। तभी ग्राम ताल्हेपुर में खाकी बंबा के सामने पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में लात मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया। तभी बाइक सवार तीन युवकों में दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। जेब में पड़े दो हजार रुपये निकाल लिए, बाइक भी छीन ली। खेतों की ओर भागकर उनसे अपनी जान बचाई। मोबाइल से यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की लेकिन कोई पात नहीं चल सका।।शनिवार को पीड़ित विष्णु ने कोतवाली पहुंचकर उसके साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज कर दी।
विज्ञापन

 इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला बाइक चोरी का है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed