{"_id":"c070165decf315d44beb5e98c4758279","slug":"rifle-browning-of-adjacent-youth-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटा युवक की रायफल लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटा युवक की रायफल लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 18 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम बांधमऊ के समीप पल्सर और अपाचे
विज्ञापन
बाइक से आए बदमाशों ने बाइक से घर जा रहे युवक की पिटाई कर रायफल, सोने की
चेन और नगदी लूटी ली। बदमाश युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार
हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। समाचार
लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
मैनपुरी जनपद के कस्बा कुसमरा निवासी बृजनंदन पुत्र गुलाब सिंह सोमवार को बेला से वापस अपने घर बाइक से जा रहा था। वह पुर्वा विजे मार्ग स्थित बांधमऊ के समीप पीछे से पल्सर और अपाचे बाइक सवार बदमाश आए और ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली।
जब तक बृजनंदन कुछ समझ पाता, बदमाश उसकी पिटाई करते हुए तमंचा सटाकर रायफल, एक सोने की चेन और 6500 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल ने बताया कि पीड़ित से मामले की जानकारी ले ली गई है। लुटेरों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग की जा रही है।