फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pradhan union president sent to jail

प्रधान संघ अध्यक्ष को भेजा जेल

Mon, 23 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Mon, 23 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
pradhan union president sent to jail
कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर में प्रधान पद के दावेदार पर फायरिंग के मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने प्रधान संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले को लेकर कोतवाली में दिनभर सिफारिशों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


गांव जैतपुर निवासी शीलू यादव पुत्र योगेंद्र यादव ने कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रविवार शाम वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़ा था। गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद पौधरोपण करने आए थे। तभी ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने उससे गाली-गलौज की।
विज्ञापन


उसने विरोध किया तो प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने मारपीट शुरू कर दी। शीलू यादव ने आरोप लगाया कि मामला बढ़ते देख जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव, पप्पू नेता व बृजेंद्र यादव ने कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग होते ही ग्रामीण जमा हो गए और वह बच कर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद, पप्पू नेता, जितेंद्र यादव व बृजेंद्र यादव के खिलाफ धारा 504, 506, 147 व 307 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान संघ अध्यक्ष जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज होने पर कोतवाली में तमाम सपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

पप्पू का अपराधों से पुराना नाता
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष मो. इरशाद का करीबी कहा जाने वाला आरोपी पप्पू नेता पर यह कोई पहला मुकदमा नहीं है। इसके पहले से पप्पू नेता पर कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सत्ता पक्ष की हनक दिखा आरोपी कस्बे में आतंक फैलाए है। जिला पंचायत अध्यक्ष का करीबी होने के कारण थाने व कोतवाली के सभी मामले पप्पू नेता ही देखता है। लेकिन रविवार को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर उसकी कमान दूसरे व्यक्ति को सौंपी गई है।  घटना के बाद सपा के कई कार्यकर्ता दो गुटों में बटे दिखाई दे रहे हैं। इससे सपा में अंतर्कलह होना स्पष्ट कर दिया है।


जैतपुर गोलीकांड मामले में पीड़ित शीलू यादव की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विपुल कुमार श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed