फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police party attacked for robbers

लुटेरों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला

Sat, 09 Sep 2017 12:17 AM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 09 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police party attacked for robbers
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए लुटेरे - फोटो : amar ujala
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास लूटी गई होंडा सिटी कार के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने कार बरामद कर छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला भी किया। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से दो चोरी की बाइके व एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए लुटेरे औरैया के अलावा अन्य जनपदों में लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन



विगत 11 अगस्त सर्फाबाद नोयडा निवासी प्रिंस यादव पुत्र सतपाल यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी होंडा सिटी कार का चालक अनिल यादव पुत्र विजय पाल यादव निवासी नवादा थाना नोयडा 10 अगस्त को कानपुर के लिए निकला था। तभी रास्ते में उसने राजेश नाम के एक व्यक्ति को कार में बैठा लिया। जैसे ही वह इटावा पहुंचा तभी राजेश के दो अन्य साथी कार में बैठ गए। टोल प्लाजा पार होते ही लुटेरों ने चालक अनिल यादव की पिटाई करते हुए बरीपुर के पास चलती गाड़ी से फेंक दिया। जिसकी सूचना चालक ने उसे व कोतवाली पुलिस को दी। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए अजीतमल सीओ अखिलेश राजन के अलावा अन्य थानाध्यक्षों को लगाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ अजीतमल अखिलेश राजन, सर्वलांस प्रभारी मो. शाकिर व अयाना थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा के अलावा अन्य फोर्स विनायकपुर मोड पर पहुंच गया। पुलिस को आते देख लुटेरे भागने लगे, आरोपियों को भागते देख पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानपुर, इटावा व औरैया में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कब्जे से दो चोरी की बाइकें व एक तमंचा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम ब्रह्मनगर भरथना निवासी  गोविंद शर्मा, पुराना भरथना निवासी  मनीष उर्फ छोटू, गिरजेश कुमार,  अंशू,,आदर्श नगर इटावा निवासी  घनश्याम,  रिंकू यादव   नगला नबल जिला इटावा बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed