{"_id":"5b7ef4b642c792465c2c9e76","slug":"police-imprint-on-illegal-liquor-factory-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छाप, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छाप, एक गिरफ्तार

Updated Thu, 23 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
शराब के साथ पकड़ा गया युवक व उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला फिरोजनगर में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री में पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। जबकि मौके से एक युवक भाग निकला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण, केमिकल भारी मात्रा में बरामद की।
कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि गुरूवार की दोपहर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला फिरोजनगर में अवैध रूप से बोतलों में शराब की पैकिंग कर उन्हें बेंचा जाता है। जिस पर पुलिस टीम ने मोहल्ला फिरोज नगर में मोनू पुत्र जगमोहन के घर पर छापा मारा। जहां पुलिस ने मोनू को घेराबंदी कर दबोच लिया। जबकि एक अन्य आरोपी अजीतमल क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुर्वा निवासी दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र ज्ञान सिंह भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 10 पेटियों में 480 क्वाटर रेस व्हीस्की मार्का, 10 लीटर शराब बनाने वाला केमीकल, एक किलो यूरिया, 34 क्वाटर खाली, 34 रेपर दिलबर मार्का, नौ रेपर रेस व्हीस्की, एक कीप, एक बाल्टी, रंग आदि शराब बनाने में काम आने वाला सामान बरामद किया है। कोतवाली निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। छापेमारी के दौरान अटसू चौकी प्रभारी अमित राठौर, एसआई राघवेंद्र चौहान, प्रमोद सागर, त्रिलोकी मिश्रा, हरीओम आदि मौजूद रहे।
---------------------------------------