{"_id":"446e3454362d3d52f2cb2a0104c5ab77","slug":"police-arrested-several-suspected-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार समेत पुलिस ने पकड़े कई संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार समेत पुलिस ने पकड़े कई संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
थाना पुलिस ने रविवार को देररात गश्त के दौरान सड़क पर घूम रहे कई संदिग्धों को पकड़ा है। एक युवक के पास दो लाख रुपये बरामद हुए। जबकि डीएम ने एक नीली बत्ती लगी कार को सीज किया। यह कार रोडवेज के रीजनल मैनेजर की बताई जा रही है। गाड़ी में चालक एवं उसके साथी भाग जाने में सफल रहे। इधर, रात में पकड़े गए सभी संदिग्धों को हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
दरोगा पान सिंह का कहना है कि पकड़े गए दो लाख रुपयों की जांच की जा रही है। नीली बत्ती लगी कार के ऊपर लगी नीली बत्ती पुलिसकर्मियों ने उतारकर अंदर रख ली है। ताकि कोई इसके साथ छेड़छाड़ न कर सके। डीडीसी एवं बीडीसी चुनाव के दौरान एसडीएम अनिल त्रिपाठी की कार को पुलिस ने पकड़ा था। बाद में एसडीएम एवं उनका बेटा कार की नीली बत्ती उतार ले गए थे। पुलिस को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ा था।