फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy harvested as a result of fire

आग लगने से कटी रखी धान की फसल हुई राख

Fri, 24 Nov 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 24 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paddy harvested as a result of fire
खेत पर जली धान की फसल। - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में एक किसान के खेत पर कटी रखी धान की फसल में आग लग गई। किसान दौड़े और मशक्कत कर आग पर काबू पाते मगर तब तक एक एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


 गांव बिहारीपुर निवासी किसान शिवकांत ने खेत पर धान की फसल काट कर मढ़ाई के लिए रखी थी। एक एकड़ धान की फसल में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने एकदम विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों पर अन्य किसानों की भी फसल रखी थी। यह देख सभी किसान आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक शिवकांत की एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


किसान का परिवार भी मौके पर आ गया। फसल की बर्बादी देख वह गमगीन होकर बैठा रहा। पीड़ित ने पुलिस व  लेखपाल को सूचना। किसानों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed