{"_id":"5a1863214f1c1b68678bde9b","slug":"paddy-harvested-as-a-result-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से कटी रखी धान की फसल हुई राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से कटी रखी धान की फसल हुई राख
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खेत पर जली धान की फसल।
- फोटो : amar ujala
क्षेत्र के गांव बिहारीपुर में एक किसान के खेत पर कटी रखी धान की फसल में आग लग गई। किसान दौड़े और मशक्कत कर आग पर काबू पाते मगर तब तक एक एकड़ की फसल जलकर राख हो गई।
गांव बिहारीपुर निवासी किसान शिवकांत ने खेत पर धान की फसल काट कर मढ़ाई के लिए रखी थी। एक एकड़ धान की फसल में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग ने एकदम विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों पर अन्य किसानों की भी फसल रखी थी। यह देख सभी किसान आग बुझाने में जुट गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर तब तक शिवकांत की एक एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
किसान का परिवार भी मौके पर आ गया। फसल की बर्बादी देख वह गमगीन होकर बैठा रहा। पीड़ित ने पुलिस व लेखपाल को सूचना। किसानों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।