फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Objectionable comments on the Prophet

पैगंबर साहब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
पैगंबर साहब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
पैगंबर साहब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी Updated Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला तरीन में फेसबुक वॉल पर मुस्लिम समाज के पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मैसेज वायरल होते ही आक्रोश फैल गया। रात में ही लोगों ने युवक पर कार्रवाई को लेकर थाना घेर लिया और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला तरीन निवासी विपिन कुमार पुत्र संतोष कुमार के फेसबुक वॉल पर मुस्लिम समाज के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान के खिलाफ  आपत्तिजनक टिप्पणी और चित्र वायरल हो गया। इस पोस्ट को जब समाज के लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। वह रात में ही थाने पहुंचे और युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश चंद्र पांडेय ने बताया की युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी लिखकर फेसबुक पर वायरल कर दी थी। इसका मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed