{"_id":"5b65e84a4f1c1b9e3e8b53cf","slug":"now-stolen-at-the-jewelers-store-in-kak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ककोर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब ककोर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी
अब ककोर में ज्वैलर्स की दुकान में चोरी
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुकान का कटा शटर दिखाता ज्वैलर्स।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ककोर (औरैया)। मुरादगंज कस्बे में गुरुवार की रात ज्वैलर्स के यहां चोरी का खुलासा अभी हुआ नहीं था कि शुक्रवार रात पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने ककोर की ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। चोरों ने यहां भी गैस कटर से शटर काटा। हालांकि 19 क्विंटल की भारी तिजोरी न काट पाए और न उठा ले जा पाए। इससे लाखों रुपये के जेवरात तो बच गए लेकिन गोलक में रखे 10 हजार रुपये नगद पार कर ले गए। चोर वैन से आए थे। इस बीच वहां सो रहे सेंट्रल बैंक एटीएम के गार्ड के जाग जाने पर चोरों ने सरिया मारकर उसे लहुलुहान कर दिया। ज्वैलर्स और एटीएम के गार्ड ने दिबियापुर थाने में चोरी की तहरीर दी है।
ककोर मुख्यालय स्थित कस्बे में संतोष कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी नवली थाना फफूंद की बिहारी जी ज्वैलर्स नाम से दुकान है। दुकान में रेडीमेड गारमेंट्स की भी बिक्री की जाती है। रोज की तरह संतोष कुमार शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद करके घर चले गए। रात में करीब तीन बजे के आसपास चार-पांच लोग वैन से आए। उन्होंने वैन दुकान के ठीक सामने लगा दी और गैस कटर से शटर काटकर अंदर घुस गए। उन्होंने गोलक में रखे 10 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद दुकान में रखी 19 क्विंटल की तिजोरी को गैस कटर से काटने का प्रयास करने लगे। इस बीच वहीं पास में ही सो रहे सेंट्रल बैंक के एटीएम में तैनात गार्ड कौशल किशोरी तिवारी निवासी उमरसाना थाना दिबियापुर की आंख खुल गई। कौशल किशोर के मुताबिक दुकान के ठीक सामने वैन खड़ी थी। एक व्यक्ति कार का पहिया चेक कर रहा था। उन्होंने ग्रामीण भाषा में आवाज दी तो पहिया चेक करने वाले ने उसी अंदाज में जवाब दिया। इसके बाद वह एटीएम बूथ का शटर गिराकर पास में शौच के लिए चला गया। लौटा तो वैन वहीं खड़ी दिखाई दी। एटीएम बूथ का शटर खोलने पर उसे ज्वैलरी की दुकान के अंदर से आवाजें सुनाई दीं। शंका होने पर वह देखने दौड़ा तो वैन के पास खड़े युवक ने दो बार उसके सिर पर सरिया से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद चोर वैन में सवार होकर दिबियापुर की ओर भाग निकले। बाद में गार्ड ने डॉयल 100 को फोन लगाया लेकिन फोन लगा नहीं। इधर और लोग जमा होने लगे। सुबह 10 बजे के करीब दुकान मालिक संतोष भी अपने घर से आ गए। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान की गोलक में रखे में दस हजार रुपये चोरी गए है। तिजोरी न कटने की वजह से उनके चार लाख रुपये की कीमत के जेवर चोरी जाने से बच गए। संतोष कुमार ने दिबियापुर थाने में चोरी की तहरीर दी है। दिबियापुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।