{"_id":"593998f64f1c1b263a9c7a1a","slug":"nephew-shot-uncle-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने की चाचा की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने की चाचा की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
इसी जगह मिट्टी भराई को लेकर हुआ विवाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव नगला जसोधा में गुरुवार दोपहर जमीन के विवाद में भाइयों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इस बीच भतीजे के गोली मारने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला जसोधा निवासी हृदयराम चार भाई हैं। उनके मकान के पास खाली जमीन पड़ी है। गुरुवार दोपहर हृदयराम खाली जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे।
इस बीच उनके भाई बलराम ने विरोध किया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। यह देख तीसरे भाई लज्जाराम वहां आए। उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की। तभी हृदयराम के चौथे भाई अतिराम का बेटा कुलदीप कुल्हाड़ी व तमंचा लेकर आ गया। आरोप है कि तैश में आकर कुलदीप ने फायरिंग कर दी। पहली गोली हृदयराम के कंधे में और दूसरी लज्जाराम के सीने में लगी। दोनों गिर पड़े।
इस बीच कुलदीप भाग निकला। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने लज्जाराम (50) को मृत घोषित कर दिया, जबकि हृदयराम (48) को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लज्जाराम की पत्नी राजकुमारी ने कुलदीप के साथ परिवार के बलराम सिंह, अतिराम, सुरजीत, संजीव उर्फ लकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।