{"_id":"59651f194f1c1b636b8b4789","slug":"mother-son-dies-after-cutting-toxic-worm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले कीड़ा काटने से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले कीड़ा काटने से मां-बेटे की मौत
अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कशहरी गांव में सोमवार रात जहरीले कीड़े के काटने से मां-बेटे की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से गांव में कोहराम मच गया। कशहरी निवासी जसोदा देवी (70)पत्नी पूरन सिंह अपने दो अन्य बेटों के साथ पंजाब में रहती थीं।
गांव में उनका तीसरा सबसे छोटा बेटा राधाकृष्ण रहता था। दो दिन पहले जसोदा अपने पोते टिंकू के साथ पंजाब से गांव आई थी। सोमवार रात जसोदा और राधाकृष्ण घर में बाहर छप्पर के नीचे लेटे थे, जबकि टिंकू घर के अंदर सो रहा था। रात में ही किसी जहरीले कीड़े ने दोनों को काट लिया।
मंगलवार सुबह जसोदा देवी और राधाकृष्ण की हालत गंभीर होने पर टिंकू ने गांव के लोगों को जानकारी दी। गांव के लोग आनन फानन में दोनों को बिधूना सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने जशोदा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि राधाकृष्ण को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। सैफई ले जाते समय राधाकृष्ण ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के शव जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पंजाब में रह रहे दोनों अन्य बेटों को सूचना दी है।